इटली के शहर वो यूगेनियो में Coronavirus का अब नहीं एक भी मरीज

इटली के एक शहर ने मिसाल भी पेश की है। इस शहर का नाम है वो यूगेनियो (Vo Euganeo)। उत्‍तरी इटली में स्थित ये शहर पाडुआ प्रांत में आता है। यहां की जनसंख्‍या 2.14 लाख है। इटली के खूबसूरत शहर वेनिस से मिलता वो आज दुनिया के लिए मिसाल बना हुआ है। इसकी वजह है कि यहां पर आज कोई भी Coronavirus का मरीज नहीं है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि यहां पर प्रशासन ने न सिर्फ तेजी से बल्कि ठोस निर्णय लेते हुए लोगों को घरों में बंद कर दिया था। वो ने दक्षिण कोरिया के उस फार्मूले को अपने यहां पर लागू किया जिसकी बदौलत वो अपने यहां पर कोरोना के मरीजों की संख्‍या पर काबू पा सके।

Coronavirus का प्रकोप पूरे यूरोप में भयंकर तौर पर देखा जा रहा है। इससे यूरोप के कई देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। इटली जहां इसके मरीजों की संख्‍या 86,498 तक पहुंच गई है वहीं स्‍पेन में इसके मरीजों की संख्‍या 72248 है। इटली में जहां 9134 लोगों की मौत हो चुकी हैं वहीं स्‍पेन में इसकी वजह से 5812 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। समूचे यूरोप में इटली इससे सबसे अधिक प्रभावित है। अमेरिका की बात करें तो वहां पर अब तक इसके 105726 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 1730 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2538 मरीज ठीक भी हुए हैं। पूरी दुनिया की बात करें तो अब तक इसके कुल 622157 मामले सामने आ चुके हैं। 28799 लोगों की मौत हो चुकी है और 137364 मरीज ठीक भी हुए हैं।

पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इस वायरस की काट खोजने में लगे हुए हैं। अमेरिका में इसके टीके का परीक्षण चल रहा है लेकिन यदि वो इसमें सफल भी हुए तो इसका टीका दुनिया में आने में एक साल का समय तक लग सकता है। ऐसे में बचाव ही इसका एकमात्र उपाय है। पूरी दुनिया में इसको लेकर प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। कुछ जगहों पर जहां इसको कड़ाई से पालन किया जा रहा है तो कुछ जगहों पर इसको लेकर लोग लापरवाह बने हुए हैं। इसी वजह से वहां पर मरीजों की तादाद बेतहाशा बढ़ रही है। इसका जीता जागता सुबूत अमेरिका और इटली है। अमेरिका में लोग प्रशासन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इटली में पूरी तरह से lockdownन है। इसके बाद भी वहां पर मरीजों की तादाद बढ़ती ही जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1