नाभि में तेल लगाने से बढ़ती है आंख की रोशनी

नाभि शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। नाभि को शरीर का केंद्र भी माना गया है क्योंकि नाभि से ही शरीर की सभी तंत्रिकाएं जुड़ी हुई होती हैं। इसलिए नाभि पर सरसों और अरंडी का तेल लगाने से कई तरह की रोगों और समस्याओं में तुरंत आराम मिलता है।

वहीं स्कीन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद मिलती है। त्वचा का सूखापन भी नाभि में तेल लगाने से दूर होता है। इतना ही नहीं नही जो लोग प्रतिदिन नाभि में तेल लगाते हैं उनकी आंखों की रोशनी भी तेज होती है। नाभि पर तेल की बूंदे डालने से शुष्क तंत्रिकाएं भी सक्रिय हो जाती है जिससे रक्त संचार सही बना रहता है।

सर्दियों में कई लोगों को खुश्की की समस्या होने लगती है। क्रीम लगाने और दवा खाने के बाद भी इस समस्या से मुक्ति नहीं मिलती है। जिन लोगों को ऐसी समस्या है उन्हें नाभि में सरसों का तेल लगाना चाहिए। सुबह के समय नहाने से पहले नाभि पर तेल लगाने से काफी आराम मिलता है। होंठों का चटकना भी बंद हो जाता है।

महिलाओं को खास तौर से इस उपाय को अपनाना चाहिए। नाभि में तेल की बूंदे डालने से मस्तिष्क की कई तंत्रिकाओं की मसाज होती है जिससे तनाव दूर होता है नींद न आने की समस्या भी दूर होती है। नाभि में तेल लगाने के बाद कुछ मिनट धूप में बैठने से विशेष फायदा मिलता है, इससे आंखों की कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।

जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है उन लोगों को रात में सोने से पहले नाभि में अरंडी का तेल यानि केस्टर ऑयल की तीन-चार बूंदे डालनी चाहिए। ऐसा नियमित करने से जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। वहीं हड्डियों में रहने वाले दर्द में आराम मिलता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1