अब UN ने भी भारत का GDP ग्रोथ अनुमान घटाकर 5.7 फीसदी किया

संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ (यूएन) ने भी भारत के GDP ग्रोथ अनुमान को घटा दिया है। UN ने गुरुवार देर रात जारी रिपोर्ट में कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष 2019-20 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 5.7 फीसदी रह सकती है। इसके पहले विश्‍व बैंक जैसी कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भी पहले ही भारत के GDP ग्रोथ के अनुमान को घटा चुकी हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ के भारत की आर्थिक वृद्धि दर का मौजूदा अनुमान पूर्व के अनुमान से कम है। संयुक्त राष्ट्र के एक अध्ययन में कहा गया है कि कुछ अन्य उभरते देशों में GDP(सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर में इस साल कुछ तेजी आ सकती है।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले वर्ष वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर सबसे कम 2.3 फीसदी रहने के बाद UN ने यह बात कही है। संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति और संभावना (डब्ल्यूईएसपी)-2020 के मुताबिक 2020 में 2.5 फीसदी वृद्धि की संभावना है। व्यापारिक तनाव, वित्तीय उठा-पटक या भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से चीजें पटरी से उतर सकती हैं। भारत के बारे में रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 5.7 फीसदी रह सकती है।

डब्ल्यूईएसपी 2019 में इसके 7.6 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया था। अगले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 6.6 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया जबकि पूर्व में इसके 7.4 फीसदी रहने की बात कही गई थी। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि भारत की GDP वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष में 6.8 फीसदी रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1