8 जनवरी तक कंपकंपाती ठंड से राहत नहीं, बिहार समेत कई राज्‍यों में अलर्ट

ठंड हर रोज नए रेकॉर्ड तोड़ रही है। शनिवार को न सिर्फ इस सीजन की सबसे अधिक सर्दी रही, बल्कि 1992 के बाद पारा इतना नीचे गया। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री पर पहुंच गया, जो कि सामान्य से 5 डिग्री कम है। ऐसे में आपके मन में भी सवाल होगा कि इस शीत लहर से राहत कब मिलेगी? तो जान लीजिए कि 8 जनवरी तक कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि 8 जनवरी तक तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री तक कम बना रहेगा। ठंड से बाकी जगहों का भी ऐसा ही हाल है। श्रीनगर में तापमान -5.8 डिग्री था। वहीं राजस्थान के सीकर में पारा -4 तक गिर गया था।

उच्च हिमालय क्षेत्र में आए बर्फीले तूफान के चलते जम्मू कश्मीर, उत्‍तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, हिमाचल समेत उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के इलाकों में सर्दी ने जानलेवा शक्‍ल अख्तियार कर ली है। मौसम विभाग ने पटना समेत बिहार के 38 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बिहार में बीते दो दिनों में नौ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं यूपी में बीते दो दिनों में 59 से ज्‍यादा लोगों ने जान गंवाई है।

रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर बना रहा। तापमान 6 बजे सुबह 5 डिग्री के करीब बना हुआ था। शीत लहर को देखते हुए मौसम विभाग ने शनिवार को ही रेड अलर्ट घोषित किया है। 8 जनवरी तक उत्तर और मध्य भारत में ऐसी ही ठंड बनी रहेगी। वहीं उससे अगले हफ्ते (9-15 जनवरी) की बात करें तो तापमान सामान्य से कम ही रहेगा। हालांकि, इतने आगे की मौसम विभाग की भविष्यवाणी कितनी सटीक होगी, इसपर संशय बना रहता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1