सिंगल यूज प्लास्टिक पर नहीं लगेगा प्रतिबंध, सरकार चलाएगी जागरुकता अभियान

केद्र सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के अपने फैसले को बदल दिया है। जी हां अब देश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक नहीं लगेगी। बताया जा रहा है कि अगर सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगा दी गई तो उद्योगों को तो नुकसान होगा ही साथ ही देश की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ेगा और लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे।

जल शक्ति मिशन की ओर से संचालित स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि पीएम मोदी द्वारा 11 सिंतबर को शुरु किया गया स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए नहीं है बल्कि लोगों में सिंगल यूज प्लास्टिक को इस्तेमाल को रोकने के लिए जागरुत अभियान चलाकर लोगों को जागरुक करना है।


बता दें कि पीएम मोदी ने कहा था कि 2022 तक देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त किया जाएगा। मोदी ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंति पर 6 वस्तुओं के इस्तेमाल पर रोक लगाने की बात कही थी। जिनमे प्लास्टिक के बैग, थर्माकोल के प्लेट्स और ग्लास, पाउच, प्लास्टिक की दो सौ मिली से छोटी बोतलें और स्ट्रॉ जैसे समान शामिल थे।

प्लास्टिक के बोतलों और प्लेट्स पर प्रतिबंध अभी नहीं

पर्यावरण मंत्रालय ने एडवाइजरी में कहा है कि सरकारी ऑफिस, पब्लिक और प्राइवेट कंपनियों में कृत्रिम फूल, फ्लैग, बैनर्स, प्लास्टिक की पानी की बोतलें इस्तेमाल नहीं होंगी। वहीं, दो अधिकारियों ने प्लास्टिक बैग्स, कप्स, प्लेट्स, छोटे बोतलों, स्ट्रॉ और और कुछ प्रकार के पाउचों के इस्तेमाल पर अभी रोक नही लगाने की बात कही है।

राज्यों में मौजूदा नियम लागू होगा

पर्यावरण मंत्रालय के उच्च अधिकारी चंद्र किशोर मिश्रा ने न्यूज एजेंसी को बताया कि सरकार अभी राज्यों को पॉलीथीन बैग जैसे कुछ सिंगल यूज प्लास्टिक के भंडारण, निर्माण और उपयोग के खिलाफ मौजूदा नियमों को लागू करने के लिए कहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1