चीन में Corona के बाद आया एक नया वायरस, जो ले सकता है महामारी का रूप

नई दिल्ली: जहां पूरी दुनिया पहले से ही Coronavirus जैसी ख़तरनाक महामारी से जूझ रही है। इस वायरस की वैक्सीन अभी तक नहीं बन सकी है। जिसके कारण Covid-19 से अब तक पूरी दुनिया में करीब 5 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं चीन के वैज्ञनिकों ने एक नए फ्लू वायरस का पता लगाया है। जिसमें महामारी का रूप लेने की पूरी क्षमता है। नए फ्लू स्ट्रेन, जिसे शोधकर्ता G4 EA H1N1 के नाम से पुकार रहे चीन में पाया गया नया फ्लू, 2009 में आए स्वाइन फ्लू की तरह ही है। हालांकि, इसमें कुछ बदलाव देखे गए हैं। फ्लू का नया वायरस इंसानों को बुरी तरह संक्रमित करने की क्षमता रखता है।

जानकारी के मुताबिक, ये स्ट्रेन सुअरों में पाया जाता है। लेकिन ये इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है। शोधकर्ता के लिए यह एक बहुत बड़ी चिंता का विषय बन चुका हैं। कि ये वायरस अपना स्वरूप बदल सकता है। और Coronavirus की तरह महामारी का रूप लेकर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बेहद आसानी से फैल सकता है। इस वायरस में वे सभी लक्षण हैं जो बताते हैं। कि ये इंसानों को बड़ी आसानी से संक्रमित कर सकता है। इसीलिए इस वायरस पर नज़र रखना बेहद ज़रूरी है। क्योंकि ये एक वायरस नया है। इसीलिए लोगों में इसके प्रति कम या बिलकुल रोग प्रतिरोधक क्षमता नहीं होगी।

रिसर्च के मुताबिक सूअरों में वायरस को नियंत्रित करने के उपाय और सूअर उद्योग के श्रमिकों की करीबी निगरानी को तेजी से लागू किया जाना चाहिए। इसके अलावा वैज्ञानिकों का ये भी मानना है कि वायरस के लिए एक टीका विकसित करने के लिए काम शुरू किया जाना चाहिए क्योंकि वर्तमान फ्लू के टीके इसके खिलाफ सुरक्षा प्रदान नहीं करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1