दिल्ली कांग्रेस में नया सवेरा, कल मिलेगा नया अध्यक्ष

खबरों की माने तो कांग्रेस अक्ष्यक्ष सोनिया गांधी, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर तक करीब 50 नेताओं से बातचीत की है। जिसमें ज़िला अध्यक्ष से लेकर सभी बड़े नेता शामिल हैं। गौरतलब है कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के मौत के बाद से ही खाली है। शीला दीक्षित की मौत को 3 महीने होने को है। तब से दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद रिक्त है, नए अध्यक्ष का एलान नहीं किया गया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले ही शीला दीक्षित को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था।

सुत्रों की माने तो कुल कई लोग अध्यक्ष पद की रेस में चल रहे हैं। जिसमें दिल्ली के चार पूर्व कांग्रेस अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। इस रेस में अरविंदर सिंह लवली, अजय माकन, जेपी अग्रवाल, और सुभाष चोपड़ा सबसे आगे हैं। इसके अलावा तीन कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया, देवेन्द्र यादव, हारून यूसुफ़ और कीर्ति आजाद के नाम की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कीर्ति आजाद से दो दिन पहले फ़ोन पर बात भी की है। तो वहीं कयास ये भी लगाया जा रहा है कि पूर्व सीएम स्वर्गीय शीला दीक्षित के बेटे वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित को भी अध्यक्ष पद की कमान मिल सकती है। जिसकी औपचारिक घोषणा कल की जाएगी। गौरतलब है कि दिल्ली में अगले साल यानीकी 2020 में विधानसभा चुनाव होना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1