अब मुजफ्फरपुर की बेटी हार गयी जंग…

मुजफ्फरपुर के अहियापुर में दबंगों द्वारा जिंदा जलाई गई लड़की की मौत से अस्पताल में कोहराम मच गया। डॉक्टरों के अनुसार पीड़िता करीब 80 फीसदी तक जल गई थी। पिछले तीन दिन से उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। सोमवार की शाम से ही छात्रा की हालत गंभीर होने लगी। रात में 11:38 बजे उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही पटना के बर्न अस्पताल में हर कोई गम में डूब गया जबकि उसके गांव अहियापुर में भी मातम पसर गया। सभी की जुबान पर यही बात थी कि दरिंदों को फांसी की सजा जरूर दी जानी चाहिए।

जहां एक आशिक ने एकतरफा प्यार के कारण अपनी प्रेमिका के साथ इस घटना को अंजाम दिया। घटना को लेकर पीड़िता की मां ने बताया कि करीब तीन साल पहले से आरोपी लड़की के पीछे पड़ा हुआ था। पीड़िता की मां ने बताया कि उन्होंने कई बार पुलिस को इस बारे में सूचना दी, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया।

पीड़िता के मां के अनुसार हर बार पुलिस लड़की की इज्जत को लेकर मामले को रफा दफा कर देती थी। घटना के समय पीड़िता की मां अपने काम पर गई हुई थी। उसे फोन से सूचना मिली कि आरोपी राजा ने घर मे घुसकर उसकी बेटी को जिंदा जला दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1