संजना सांघी ने मुंबई को कहा खुदा हाफिज,’मिलते हैं जल्दी?

बॉलीवुड एक्टर Sushant Singh Rajput के निधन से आज हर कोई सदमे में है। सुशांत के निधन के 18 दिन बाद भी उनके चाहने वालों को यह यकीन नहीं हो पा रहा कि अब वह हमारे बीच नहीं रहे। Sushant ने 14 जून को मुंबई में स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। उन्होंने ऐसा क्यों किया, अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन खबरों की मानें तो वह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे। मुंबई पुलिस अब तक इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

वहीं, Sushant की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ इसी महीने 24 जुलाई को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आने वालीं Sanjana Sanghi भी Sushant के निधन से काफी दुखी हैं और शायद इसलिए उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने फैंस को यह बताया है कि वह मुंबई छोड़कर जा रही हैं और वापस वह आ भी सकती हैं और नहीं भी। बता दें, हाल ही में Sanjana से मुंबई पुलिस ने लगभग 9 घंटे पूछताछ की थी, जिस दौरान उन्होंने Sushant से जुड़ी कई बातें पुलिस को बताई थी।


Sanjana ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘खुदा हाफिज, मुंबई। 4 महीने बाद आपके दर्शन हुए। मैं चली, दिल्‍ली वापिस। आपकी सड़के कुछ अलग सी लगीं, सुनसान थी, शायद मेरे दिल में जो दुख है, मेरे नजरिए को बदल रहा है, या शायद, फिलहाल आप में भी थोड़ा दुख है। मिलते हैं? जल्‍दी। या शायद, नहीं।’ इसके अलावा उन्होंने वीडियो के साथ एक पर्सनल नोट भी शेयर किया है, जो काफी भावुक कर देने वाला है।


इस पर्सनल नोट में वह लिखती हैं, ‘आज कल, एक अलग नजरिये से सब कुछ देखने की कोशिश कर रही हूं, सोचा आप सबके साथ भी थोड़ी बात कर लूं। इस समय, दर्द काफी है और बढ़ाते नहीं है न? ये सब अकेले करना, मुश्किल काफी है। अपने आपको, इस जिद से रिहा कर देते हैं न? इस मुश्किल, को थोड़ा आसान कर देते है न।’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1