बांद्रा स्टेशन के बाहर मजदूरों का जमावड़ा, अफरा-तफरी का माहौल

मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर हजारों मजदूरों का हुजूम इकट्ठा हो गया है। दरअसल, आज बांद्रा स्टेशन से बिहार के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना होने वाली है। इस ट्रेन में यात्रा के लिए एक हजार मजदूरों का रजिस्ट्रेशन किया गया है, लेकिन स्टेशन हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए हैं।

स्टेशन के बाहर अफरा-तफरी का माहौल है और पुलिस लोगों को घर जाने की अपील कर रही है। अपना सामान लेकर महिलाओं और बच्चों के साथ बड़ी संख्या में मजदूर इकट्ठा हुए। हालांकि, पुलिस ने एक्शन लेते हुए सभी मजदूरों को घर भेजने की कार्यवाही कर रही है. साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

इससे पहले 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। ये सभी मजदूर घर जाने के लिए स्टेशन पर पहुंच गए थे। मजदूरों को उम्मीद थी लॉकडाउन (पहला चरण) खत्म हो जाएगा, लेकिन कोरोना के कहर के चलते PM नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की मियाद को बढ़ा कर 3 मई कर दिया था।

मुंबई के बांद्रा में जुटी भीड़ के मामले में 3 एफआईआर दर्ज की गई थी। पहली FIR में अपील के बावजूद नहीं हटने के आरोप में 1000 मजदूरों पर मामला दर्ज क‍िया गया था। इस मामले में पुलिस ने विनय दुबे नाम के शख्स को हिरासत में लिया था।

लॉकडाउन के बीच विनय दुबे पर भीड़ को गुमराह करने का आरोप है। विनय दुबे ‘चलो घर की ओर’ कैंपेन चला रहा था। अपने फेसबुक पर शेयर किए गए पोस्ट में उसने टीम के बांद्रा में होने की बात कही थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1