Corona से दुनियाभर में 61 हजार से अधिक लोगों की मौत,संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार

Coronavirus से दुनिया भर में मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 61 हज़ार के पार चली गई है। अब तक दुनिया भर में जानलेवा Coronavirus के कारण 11 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछले साल दिसंबर में चीन में पहली बार सामने आई इस बीमारी ने अब महामारी का रूप ले लिया है। जानलेवा Coronavirus अब तक 190 से अधिक देशों में पैर पसार चुका है। वहीं अब तक Coronavirus के 2 लाख से अधिक लोग ठीक भी हो चुके हैं।

Coronavirus के भीषण चपेट में आने वाले इटली में अब तक 14,681 मौतें हुई हैं, जबकि संक्रमितों की संख्या 1,19,827 पहुंच गई है। इटली में अब तक 19,758 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं स्पेन में कोविड-19 से 11,744 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमण के 1,24,736 मामले दर्ज किए गए हैं।

चीन में Coronavirus से अब तक 3,326 मौतें और 81,639 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 76,755 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फ्रांस में इस वायरस से अब तक 6,507 मौतें हुई हैं और 83,165 मामले सामने आए हैं। वहीं अमेरिका में अब तक इस वायरस के कारण 7,457 लोग मारे जा चुके हैं। वहीं यहां संक्रिमितों की संख्या 2,79,500 हो गई है। अमेरिका में अब तक 12 हज़ार से अधिक लोग ठीक भी हो चुके हैं।

पूरे यूरोप में कुल 6,03,778 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 43,146 मौतें हुई हैं. अमेरिका और कनाडा को मिलाकर 7,325 मौतों के साथ 2,90,219 मामले दर्ज किए गए हैं। एशिया में 1,15,730 मामले और 4,123 मौतें हुई हैं। पश्चिमी एशिया में 70,731 मामले और 3,852 मौतें हुई हैं। वहीं, लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई क्षेत्र में 27,713 मामले दर्ज किए गए हैं। यहां 885 मौतें हुई हैं। अफ्रीका में 332 मौतों के साथ 7,744 मामले दर्ज किए गए हैं।

इसके अलावा Coronavirus के कारण ब्रिटेन और ईरान में भी हालात बेकाबू हैं। जहां ब्रिटेन में अब तक 4 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस जानलेवा वायरस के कारण 41 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा ईरान में भी 3 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान में संक्रमितों की संख्या 55 हजार के पार चली गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1