MP: CAA का समर्थन, बसपा विधायक रमाबाई को मायावती ने पार्टी से किया निष्कासित

नागरिकता कानून का समर्थन करने पर बसपा विधायक रमाबाई को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। रमाबाई दमोह जिले के पथरिया सीट से बसपा विधायक हैं। मायावती ने कहा कि बसपा एक अनुशासित पार्टी है। इसका अनुशासन तोड़ने पर तुरन्त कार्रवाई की जाती है। उन्होंने रमाबाई के पार्टी के कार्यक्रमों में भी भाग लेने पर रोक लगा दी है।

मायावती ने यह भी कहा कि बसपा ने सबसे पहले नागरिकता कानून को विभाजनकारी और असंवैधानिक बताकर इसका विरोध किया था। इस संबंध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भी दिया था। फिर भी विधायक रमाबाई ने नागरिकता कानून का समर्थन किया। इससे पहले भी रमाबाई को कई बार पार्टी लाइन पर चलने की चेतावनी दी गई थी।

बसपा विधायक रमाबाई ने मीडिया से बातचीत के दौरान नागरिकता कानून लागू करने पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया था। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून लागू करने का निर्णय तो बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिम समाज के चंद लोग जो इस कानून का विरोध करते हुए हिंसा फैला रहे हैं उन्हें इसकी समझ नहीं हैं। बाकी समझदार मुस्लिम इसका विरोध नहीं कर रहे हैं। कुछ नेता भी नागरिकता कानून को लेकर लोगों को भड़का रहे हैं। क्योंकि उन्हें अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने से ही मतलब होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1