महिलाओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं- मौलाना कल्बे सादिक

कहा, लोगों से तमीज से बात करें सीएम योगी, मैं उनके बैकग्राउंड से वाकिफ हूं

CAA और NRC के खिलाफ लखनऊ के घण्टाघर पर पिछले एक सप्ताह से चल रहे महिलाओं के प्रदर्शन में शुक्रवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉ. कल्बे सादिक भी पहुंचे। दोपहर 2ः30 बजे घंटाघर पहुंचे शिया धर्म गुरू ने प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं की हौसला अफजाई की। महिलाओं के प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए प्रशासन द्वारा बनाए जा रहे दबाव की आलोचना करते हुए वरिष्ठ धर्मगुरू ने सीएम योगी पर भी तीखा हमला किया।

मौलाना कल्बे सादिक ने कहा, मुख्यमंत्री योगी को चाहिए कि वह लोगों से तमीज से बात करें। उन्हें बात करने का तरीका नहीं पता है। मैं उनके बैकग्राउंड से अच्छे से वाकिफ हूं। सादिक ने कहा, महिलाओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं है, चाहे वो मोदी हों, शाह हों या फिर योगी आदित्यनाथ। कहा कि महिलाएं बच्चों को पैदा करती हैं, ये जम और थम गईं तो सबको उखाड़ देंगी। मौलाना कल्बे सादिक ने कहा कि महिलाओं को प्लांटेड लोगों से बचकर रहने की भी सलाह दी। कहा कि कुछ लोग यहां का माहौल खराब करने में लगे हुए हैं।

मौलाना कल्बे सादिक पिछले दो साल से बीमार चल रहे हैं। लेकिन आज वह प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं के बीच पहुंचे और उनका समर्थन किया। वरिष्ठ धर्मगुरू को उनके समर्थक व्हीलचेयर पर लेकर पहुंचे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1