लोकतंत्र के महापर्व में बॉलीवुड सितारों ने भी लिया हिस्सा, डाले वोट….

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व ने सिर्फ आम जनता ने ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारों ने भी जाकर मतदान किया है।


फिल्म स्टार अनिल कपूर ने वोट करने के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाते नजर आए। वहीं इस दौरान उन्होंने और सभी स्टार्स से वोट देने की अपील भी की। पोलिंग बूथ पर एक्टर विवेक ओबेरॉय अपने पिता सुरेश ओबेरॉय के साथ मतदान करने पहुंचे।


दीपिका पदुकोण ने भी बांद्रा वेस्ट में जाकर वोट डाला। गोविंदा ने भी पत्नी सुनीता संग अंधेरी वेस्ट में जाकर वोट डाला।


वहीं पोलिंग बूथ पर दिग्गज गीतकार गुलजार भी दिखाई दिए।


बॉलीवुड अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने भी अपने मतदान अधिकार का इस्तेमाल किया।


लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की सीट से हार का सामना कर चुकी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर भी वोट के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाती हुई।


पत्नी जेनेलिया के साथ रितेश देशमुख भी मतदान करते दिखाई दिखाई दिए।


अभिनेता आमिर खान की पत्नी किरण राव भी मतदान के बाद उंगली पर स्याही दिखाती नजर आई।


एक्ट्रेस लारा दत्ता और उनके टेनिस स्टार पति महेश भूपति भी वोट करने के लिए मतदान केन्द्र पहुंचे।


वहीं दीया मिर्जा और माधुरी दीक्षित भी पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंची। वहीँ धर्मेंद्र ने भी पोलिंग बूथ जाकर मतदान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1