MP: इंदौर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 63 हुई

मध्य प्रदेश में Coronavirus के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। मंगलवार रात तक 20 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 86 हो गई है। इंदौर में Corona मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जरिया ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 19 नए मरीज मिले हैं।

इस प्रकार इंदौर में कुल Corona कंफर्म कैसेस की संख्या अब बढ़कर 63 हो गई है। इसे मिलाकर मध्य प्रदेश में अब कुल Corona संक्रमण से प्रभावितों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है। इंदौर अब देश की उन 16 जगहों में शामिल हो गया हैं जहां तेजी से मरीज मिल रहे हैं, इनको हॉटस्पॉट कहा जा रहा है, इंदौर प्रदेश का एकमात्र हॉटस्पॉट है।

इसी शहर में एक ही परिवार के नौ पॉजिटिव मिले हैं जिसमें 3 बच्चे भी हैं। इंदोर में मरीजों की बढ़ती संख्या ने सरकार को चिंता में डाल दिया है। वहीं निजामुद्दीन के मरकज से आए लोगों ने भी प्रशासन को परेशानी में डाल दिया है। मध्य प्रदेश के 14 जिलों के 84 लोग यहां गए थे। जिनमें सबसे ज्यादा 36 लोग भोपाल के थे। मगर राहत की बात ये है कि उनको दिल्ली में ही रोक कर उपचार दिया जा रहा है।

CM शिवराज सिंह ने कल शाम इस बारे में बैठक कर मरकज के लोगों को निगरानी में लेकर अलग-थलग करने के आदेश दिए हैं। इंदौर के अलावा जबलपुर में 8, उज्जैन में 6, भोपाल में 4 और ग्वालियर और शिवपुरी में 2-2 पॉजिटिव पाए गए हैं। पहली बार खरगोन जिले का भी एक Corona पॉजिटिव मिला है। राहत की बात यही है कि इंदौर को छोड़ राज्य के दूसरे हिस्सों से Corona पॉजिटिव के मामले तेजी से नहीं आ रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1