कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने के आरोप पर शिवराज का जवाब

BJP ने बुधवार को इस आरोप का खंडन किया कि वह मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। BJP नेताओं पर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वह कुछ विधायकों को हरियाणा के एक होटल ले गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मामला उनके (कांग्रेस) घर का है, आरोप हमपर लगाते हैं। उनका काम केवल आरोप लगाना है। अब इतने गुट हैं कांग्रेस में कि आपस में ही मारामारी मची हुई है।

आरोप को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार देते हुए, मध्य प्रदेश BJP प्रमुख वी डी शर्मा ने कहा कि भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है। BJP ऐसा कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने इसे कांग्रेस का अंदरूनी कलह बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ और पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह को इसका जवाब देना चाहिए। BJP का पूरे प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं है।

मध्य प्रदेश के मंत्री बीएस राठौर ने कहा कि जो लोग काले धन का उपयोग करके विधायक खरीदने में शामिल हैं, वे डरते हैं कि उनकी भ्रष्ट कामों को कांग्रेस सरकार द्वारा उजागर किया जाएगा। मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार 5 साल तक चलेगी। यदि आवश्यक हो, तो एक फ्लोर टेस्ट करा लें।

इससे पहले कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने BJP पर आरोप लगाया कि वह कमलनाथ सरकार को गिराने की साजिश रच रही रही है। उन्होंने इसे लेकर BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्हें साजिश का मास्टमाइंड बताया है। उन्होंने कहा कि कई वीडियो और ऑडियो वायरल हो रहे हैं, जो उनकी भूमिका को उजागर करती हैं।

BJP पर आगे आरोप लगाते हुए पटवारी ने कहा कि पार्टी लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। मोदी जी एक अलग तरह की राजनीति की बात करते हैं, इस तरह की राजनीति वह करना चाहते हैं। हमारे विधायकों को 50-60 करोड़ रुपये की पेशकश की जा रही है। हमारे कुछ विधायक बेंगलुरु में हैं, लेकिन वे हमारे साथ हैं। इससे पहले पटवारी ने आरोप लगाया कि BJP नेता हरियाणा के एक होटल में आठ विधायकों को लेकर गए हैं।

वहीं, दिग्विजय सिंह दिल्ली से भोपाल के लिए निकल गए हैं। वह भोपाल पहुंचकर CM कमलनाथ से आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। भोपाल निकलने से पहले उन्होंने कहा,’सरकार को खतरा नहीं इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। सभी विधायक वापस आ जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1