MP: आज से शुरू होगा विधानसभा सत्र, स्पीकर प्रजापति ने पद से दिया इस्तीफा

देश में कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश में तख्तापलट हो गया, और एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बन गई। शिवराज सिंह चौहन ने चौथी बार सीएम पद की शपथ ली। सूबे में सत्ता पलट होते ही बीजेपी सरकार फुल ऐक्शन में आ गई है। आज मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। लेकिन इससे पहले देर रात को मध्यप्रदेश विधानसभा स्पीकर नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने नैतिकता को आधार मानकर विधानसभा उपाध्यक्ष के समक्ष अपना इस्तीफा भी दे दिया। आपको बता दें आज सूबे की नई-नवेली बीजेपी की सरकार सबसे पहले सदन में विश्वास मत पेश करेगी। इसके साथ ही 27 मार्च यानी 4 दिन तक चलने वाले सत्र में वित्तीय वर्ष 2020-21 का लेखानुदान भी पेश किया जाएगा। वर्तमान विधानसभा का ये छठा सत्र होगा।

आपको बता दें बीते 20 मार्च को कमलनाथ के इस्तीफे के बाद CM पद की दौड़ में शिवराज सिंह चौहान ही सबसे मजबूत दावेदार थे। वो 2005 से 2018 तक लगातार 13 साल तक CM रह चुके हैं। शिवराज सिंह चौहान पहली बार 29 नवंबर 2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान दूसरी बार 12 दिसंबर 2008 में सीएम बने। तीसरी बार 8 दिसंबर 2013 को शिवराज सिंह ने सीएम पद की शपथ ली थी, और इस तरह से अब ये चौथा मौका था जब शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं।  शिवराज सिंह चौहान के अलावा अब तक अर्जुन सिंह और श्यामाचरण शुक्ल तीन-तीन बार CM रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1