मध्य प्रदेश में हुआ शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार,20 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मध्य प्रदेश में Shivraj Singh कैबिनेट का आज विस्तार हुआ। आज 28 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मंत्रिमंडल विस्तार में ज्योतिरादित्य समर्थकों को खास तरजीह दी गई। सिंधिया के करीब दर्जनभर नेताओं को मंत्री बनाया गया है।

सबसे पहले गोपाल भार्गव ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद हरसूद सीट से विधायक विजय शाह ने शपथ ली। मल्हारगढ़ से विधायक जगदीश देवड़ा ने ली शपथ लिया। Jyotiraditya Scindia के कोटे से पूर्व विधायक बिसाहू लाल सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद खुरई से विधायक भूपेंद्र सिंह ने शपथ ली।

सुमावली सीट से पूर्व विधायक एंदल सिंह कसाना ने विधायक पद की शपथ ली। इन्हें दिग्विजय सिंह का करीबी बताया जाता था। मंत्री पद नहीं मिल पाने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद पन्ना से BJP विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। नरेला सीट से विधायक विश्वास सांरग ने मंत्री पद की शपथ ली।

कांग्रेस छोड़कर BJP में आईं इमरती देवी ने मंत्री पद की शपथ ली। डबरा सीट से इमरती देवी विधायक रह चुकी हैं और उन्हें Jyotiraditya Scindia का करीबी बताया जाता है। इसके बाद एक और सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक प्रभुराम चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली।

कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे महेंद्र सिंह सिसोदिया ने शिवराज सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। महेंद्र सिंह सिसोदिया भी Jyotiraditya Scindia के साथ कांग्रेस छोड़कर BJP में आए हैं। सिंधिया के कट्टर समर्थकों में से एक प्रद्युमन सिंह तोमर ने मंत्री पद की शपथ ली। प्रद्युमन सिंह तोमर भी कमलनाथ सरकार में मंत्री थे।

इसके बाद BJP के आदिवासी नेता प्रेम सिंह पटेल ने मंत्री पद की शपथ ली। जायद सीट से BJP विधायक ओम प्रकाश सकलेचा ने मंत्री पद की शपथ ली। महू सीट से विधायक ऊषा ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली। भिंड जिले की अटेर सीट से विधायक अरविंद सिंह भदौरिया ने मंत्री पद की शपथ ली।

उज्जैन से BJP विधायक मोहन यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद Jyotiraditya Scindia के साथ BJP में आए हरदीप सिंह डंग ने मंत्री पद की शपथ ली। Congress छोड़कर BJP में आए राज्यवर्द्धन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। वह बदनावर से विधायक रहे हैं।

ग्वालियर ग्रामीण से विधायक भारत सिंह कुशवाहा ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद शुजालपुर से विधायक इंदर सिंह परमार ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। अमरपाटन से विधायक राम खेलावन पटेल ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। Congress से BJP में आए रामकिशोर ने मंत्री पद की शपथ ली।

इसके बाद ब्रजेंद्र सिंह यादव ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। Congress छोड़कर BJP में शामिल हुए गिर्राज दंडोतिया ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। Jyotiraditya Scindia के खास सुरेश धाकड़ ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। आखिर में ओपीएस भदौरिया ने मंत्री पद की शपथ ली।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1