लखनऊ: घण्टाघर पर CAA के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन जारी

हुसैनाबाद स्थित घण्टाघर पर CAA और NRCके विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन लगातार चौथे दिन भी जारी है। प्रदर्शन में महिलाओं की भीड़ लतातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को घण्टाघर पर प्रदर्शनकारी महिलाओं की संख्या हजारों में पहुंच गई। बीते शुक्रवार से जारी धरना प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए प्रशासन कई बार दबाव डाल चुका है, लेकिन महिलाएं टस से मस नहीं हुईं। शांतिपूर्ण रूप से चल रहे महिलाओं के इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं। हांथों में तख्तियां लेकर धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि जब सरकार CAA और NRC वापस नहीं लेगी, तब प्रदर्शन करती रहेंगी।

पिछले 72 घण्टे के दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने कई बार महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह घर जाने को राजी नहीं हैं। लखनऊ में धारा 144 लागू होने के बावजूद प्रदर्शन में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हैं। CAA जन जागरूकता रैली को लेकर मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह भी लखनऊ आ रहे हैं। जिसके चलते प्रशासन जैसे-तैसे इस प्रदर्शन को खत्म कराने की हर कोशिश में जुटा हुआ है।

इस बीच सोमवार सुबह प्रदर्शन स्थल पर कुछ महिलाओं ने CAA के समर्थन में नारेबाजी करते हुए CAA के विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाए। जिसके चलते मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा बढ़ने पर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने CAA समर्थकों को मौके से हटा दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1