लखनऊ में मुम्बई से आए सात श्रमिकों समेत 10 लोगों में Corona की पुष्टि

राजधानी समेत पूरे प्रदेश में बाहर से आने वाले श्रमिक स्वास्थ्य विभाग का सरदर्द बढ़ा रहे हैं। शनिवार को मुम्बई से आए 7 श्रमिकों सहित 10 लोगों में Corona की पुष्टि की गयी। इसके अतिरिक्त Corona से ठीक हुए 15 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। गोमतीनगर के विरामखंड और कैसरबाग में Corona संक्रमण से मुक्ति के लिए स्क्रीनिंग अभियान भी चलाया गया। बता दें कि Corona का संदिग्ध मरीज मानकर 211 लोगों के नमूने लिए गये हैं। अभी तक 297 लोगों में Corona की पुष्टि की जा चुकी है, इनमें राजधानी में अब तक कुल 227 लोगों को Corona से ठीक होने पर छुट्टी दी जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग ने दस मरीजों में Corona की पुष्टि की, इसमें कैन्ट इलाके से 2 महिलाओं में Corona की पुष्टि की गयी। इस इलाके में बड़ी संख्या में लोग Corona से संक्रमति हो चुके हैं। Corona पुष्टि होने पर इन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने KGMU में भर्ती कराया है। इसके अलावा किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के क्वीनमेरी अस्पताल में भर्ती एक महिला में Corona की पुष्टि की गयी है। यह महिला काकोरी इलाके की रहने वाली है। क्वीनमेरी में पहला Corona पॉजिटिव मामला सामने आया।

इसके अलावा राजधानी में प्रवासी मजदूरों का शहर आना जारी है। ऐसे में सभी को क्वारंटीन कराया जा रहा है और CMO की टीम ने क्वारंटीन सेंटर से सैम्पल जांच के लिए भेजती है। शनिवार की रिपोर्ट में मुम्बई से आए सात श्रमिक Corona संक्रमति मिले, इनमें तीन काकोरी, दो बक्शी का तालाब, एक निगोहां और एक नगराम का रहने वाला है। इनको स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। 6 को लोकबंधु राजनारायण अस्पताल और एक मरीज को बक्शी का तालाब स्थित राम सागार मिश्रा सौ शैय्या चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

CMO डा. नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि Corona से ठीक हुए 15 मरीजों को छुट्टी दी गयी है। इनमें लोकबंधु अस्पताल में आठ, बक्शी का तालाब स्थित राम सागर मिश्रा सौ शैय्या अस्पताल में छह और PGI में एक में भर्ती थे। इसके अलावा कैसरबाग और गोमतीनगर के विरामखंड 2, 3, 4 और 5 में संक्रमण से मुक्ति के लिए 3 सदस्य 30 टीम एवं 20 सुपरवाइजर की टीमों द्वारा कार्य किया गया। प्रत्येक टीम में 1 स्वास्थ्य विभाग, एक प्रशासन से तथा एक पुलिस विभाग के सदस्य शामिल थे। टीम ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। टीम द्वारा 2538 घर का भ्रमण किया गया और 9017 जनसंख्या को आच्छादित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1