देश में बढ़ सकती है लॉकडाउन की अवधि?

जानलेवा Coronavirus के बढ़ते प्रकोप को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 दिनों पहले देश में 21 दिनों के Lockdown की घोषणा की थी। ये Lockdown 14 अप्रैल तक रहेगा। इस बीच देश के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या सरकार 14 अप्रैल के बाद भी Lockdown जारी रखेगी या इसे खत्म कर दिया जाएगा। देश में अभी तक Corona स्टेज 3 में तो नहीं पहुंचा है, लेकिन मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

सरकार की तरफ से Lockdown की घोषणा का मकसद Coronavirus को सामुदायिक तौर पर फैलने से रोकना था। कल PM मोदी BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था, ‘’ये लंबी लड़ाई है, न थकना है, न हारना है। लंबी लड़ाई के बाद भी जीतना है। विजयी होकर निकलना है। आज देश का लक्ष्य एक है, मिशन एक है, और संकल्प एक है।’’

प्रधानमंत्री लंबी लड़ाई की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि देश के 718 में से 284 जिले Corona की चपेट में आ चुके हैं। एक दर्जन शहरों में मरीजों की संख्या 50 से ज्यादा पहुंच गई है। दिल्ली, मुंबई, कासरगोड, हैदराबाद, इंदौर में 100 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। चेन्नई, पुणे, नोएडा, अहमदाबाद, जयपुर के हालात भी चिंताजनक हैं।

Corona के हॉट स्पॉट में सबसे ऊपर महाराष्ट्र है। Coronavirus के संक्रमण से महाराष्ट्र में अबतक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। यूपी और तेलंगाना में Corona तेजी से फैल रहा है। कई राज्य Lockdown बढ़ाए जाने के समर्थन में हैं।

जानकारी के अनवुसार, Lockdown पर कोई भी फैसला 14 अप्रैल के एक दिन पहले हो सकता है। 12 या 13 अप्रैल को सरकार समीक्षा बैठक कर सकती है और इनमें से किसी दिन PM मोदी देश को संबोधित भी कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1