लेह में ठंड का कहर, तापमान पहुंचा शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस

ठंड ने जोर पकड़ने के साथ ही पारा तेजी से नीचे गिर रहा है। जहां लेह सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और लेह में ठंड के अपना काम दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं सोमवार को तापमान शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में शनिवार को सीजन की सबसे ठंडी रात रही और पारा औसत के मुकाबले 1.6 डिग्री सेल्सियस और गिरकर शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

कुपवाड़ा में पारा शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू में तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं कटरा में पारा सात डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तरी कश्मीर का गुलमर्ग घाटी का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। जहां तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। हालांकि सुबह जम्मू और कश्मीर दोनों ही जगह सूरज दिखाई दिया। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारा करीब एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1