घण्टाघर पर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं पर लाठीचार्ज

चौक स्थित घण्टाघर पर महिलाओं का प्रदर्शन खत्म कराने के लिए लखनऊ पुलिस ने अब पूरा लगा दिया है। कोरोना संक्रमण की दहशत के चलते प्रशासन इन महिलाओं को घर जाने का दबाव बना रही है। वहीं यह महिलाएं किसी भी परिस्थति में अपनी मांग पूरी हुए बिना धरना प्रदर्शन खत्म करने को तैयार नहीं हैं। गुरुवार को भारी संख्या में पुलिस और अद्धसैनिक बलों ने घण्टाघर को घेर लिया। अधिकारियों ने महिलाओं को कोरोना संक्रमण की जानकारी देते हुए प्रदर्शन खत्म करने को कहा।, लेकिन महिलाओं ने इनकार कर दिया। महिलाओं ने पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने महिलाओं पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें कई महिलाओं को चोट आई है।

सूत्रों के अनुसार घायल चार महिलाओं को अस्पताल भेजा गया है। जबकि कई अन्य को भी मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि मौके पर दो महिलाएं बेहोश भी हो गई हैं। पुलिस ने महिलाओं के समर्थन में आस-पास खड़े कुछ पुरुषों को भी हिरासत में लिया है। पूरे घण्टाघर इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

पिछले दो महीने से घण्टाघर पर यह महिलाएं सीएए वापस लेने की मांग कर रही हैं। प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी यह महिलाएं घर जाने को तैयार नहीं हैं। लेकिन अब कोरोना संक्रमण के चलते स्थिति खतरनाक हो गयी है। प्रशासन को भय है कि इन महिलाओं में से किसी एक को भी संक्रमण हो गया तो गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1