लेह से पीएम मोदी का चीन पर निशाना, ऐसी ताकतें मिट जाती है

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री Narendra Modi ने लद्दाख दौरे के दौरान आज लेह में जवानों को संबोधित भी किया। इस संबोधन में एक तरफ PM Modi ने भारतीय जवानों का उत्साह बढ़ाया, तो दूसरी तरफ उन्होंने चीन को जमकर सुनाया भी। मोदी ने कहा कि भारतीय जवानों ने दुनिया को अपनी बहादुरी का नमूना दिखा दिया है। लद्दाख में चीनी हरकतों पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि अब विस्तारवाद का जमाना चला गया है, विकासवाद का वक्त है। मोदी ने चीन को चेताया कि ऐसी ताकतें मिट जाया करती हैं।


चीन को खूब सुनाया
मोदी चीन को सुनाते हुए बोले कि विस्तारवाद का युग समाप्त हो चुका है और अब विकासवाद का है। तेजी से बदलते समय में विकासवाद ही प्रासंगिक है। विकासवाद के लिए अवसर हैं, यही विकास का आधार है। बीती शताब्दी में विस्तारवाद ने ही मानव जाति का विनाश किया। किसी पर विस्तारवाद की जिद सवार हो तो हमेशा वह विश्व शांति के सामने खतरा है। मोदी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि ऐसी ताकतें मिट जाती हैं। बता दें कि चीन समय-समय पर लद्दाख, अरुणाचल के इलाकों पर अपना दावा जताता रहता है। इतना ही नहीं, हाल ही में रूस और भूटान की कुछ जमीन पर भी उसने अपना दावा किया था।


कृष्ण का उदाहरण
जवानों से बात करते हुए PM Modi ने कहा कि भारत के लोग बांसुरी वाले कृष्ण की पूजा करते हैं। वहीं यहां सुदर्शन चक्रधारी कृष्ण को भी आदर्श माना जाता है।


दो माताओं को सोचकर लेता हूं फैसले- मोदी
पीएम ने कहा कि जब-जब वह राष्ट्र रक्षा से जुड़े फैसले के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहले 2 माताओं को याद करते हैं। पहली हमारी भारत माता, दूसरी वे वीर माताएं जिन्होंने सैनिकों को जन्म दिया। इसके बाद PM ने कहा कि जवानों के सुरक्षा उपकरणों और हथियारों की हरसंभव मदद की कोशिश सरकार कर रही है। मोदी बोले, हम सशस्त्र बलों की जरूरतों पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।


दुश्मनों ने देखा आपका जोश और गुस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि उनकी भुजाएं चट्टान जैसी हैं। इसके बाद PM Modi बोले कि दुश्मनों ने जवानों का जोश और गुस्सा देख लिया है। जवानों की तारीफ में मोदी ने कहा कि आपने जो वीरता हाल ही में दिखाई उससे विश्व में भारत की ताकत को लेकर एक संदेश गया है । मोदी ने आगे कहा कि आपके (जवानों) और आपके मजबूत संकल्प की वजह से ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनने का हमारा (देश) संकल्प और मजबूत हुआ है। मोदी बोले, ‘आपकी इच्छाशक्ति हिमालय की तरह मजबूत और अटल है, देश को आप पर गर्व है।’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1