पश्चिमी तट पर 24 घंटे में प्रचंड रूप ले सकता है चक्रवाती तूफान क्यार, रेड अलर्ट

अरब सागर में गहरे विक्षोभ के चलते उत्पन्न हुआ चक्रवाती तूफान क्यार, अगले 24 घंटों के दौरान प्रचंड रूप ले सकता है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा के तटवर्ती इलाकों में असर देखने को मिल सकता है। कोस्ट गार्ड ने अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा की तैयारी तेज कर दी है। समुद्र में फंसे मछुआरों को बचाया जा रहा है।

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया, ‘अगले 24 घंटों में अरब सागर की स्थिति बहुत अधिक हो सकती है। उत्तरी कर्नाटक के तटवर्ती इलाकों में इसका गहरा असर देखने को मिल सकता है। कर्नाटक के कई हिस्सों में बारिश और तूफान की आशंका है।’ अरब सागर में उत्पन्न हुए क्यार के अत्यधिक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान में तब्दील होने का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इसके बाद चक्रवाती तूफान ओमान तट की तरफ बढ़ेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1