बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाना हो झटपट से कुछ टेस्टी तो ट्राय करें पोहा वडा। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
सामग्री :
- पांच लोगों के लिए 1 कप पोहा
- कॉर्न स्टॉर्च या मैदा- 3 टी स्पून
- 1 प्याज बारीक कटा
- 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी
- 2 टीस्पून बारीक कटी हरी धनिया
- 2 टी स्पून पुदीना पत्ता
- स्वादानुसार नमक
- तेल फ्राई करने के लिए
- पोहा वडा बनाने की विधि –
- पोहे को दो बार पानी से धोकर लगभग 3 मिनट के लिए पानी में ही रहने दें।
- पानी से निकालकर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें जिससे ये थोड़ा और सॉफ्ट हो जाए।
- एक बाउल में प्याज, हरी मिर्च, धनिया और पुदीना पत्ती डालें।
- पोहे को हाथों से थोड़ा मसल लें और इसे बाउल में डालें। ऊपर से नमक, कॉर्न स्टॉर्च भी मिलाएं। आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं। अब इससे वडा तैयार करें।
- कड़ाही में तेल गरम करें। जिसमें वडे को डालकर डीप फ्राई करें। पोहा वडा बन के तैयार , चाय के साथ इसे सर्व कीजिए