‘कातिल’ विकास दुबे की बहू समेत 4 गिरफ्तार, दोस्त जय बाजपेई के घर छापेमारी

विकास दुबे के खजांची जय बाजपाई के घर पहुची पुलिस। तलाशी जारी। जय विला में पुलिस ने की छापेमारी। जानकारों के अनुसार सपा सरकार में एक विधायक के बहुत खास रहा करते थे जय बाजपाई। सपा सरकार जाने के बाद बीजेपी के कई बड़े नेताओं के साथ सांठगांठ करने लगे जय वाजपेई। कुछ समय पहले ही दुबई में लिया था फ्लैट कई बड़ी पार्टियों में विकास दुबे के साथ नजर आते थे। प्रशासन में भी बना रखी है अच्छी पकड़ कुछ सालों के अंदर ही शहर में बना लिया अपना रसूख।

कानपुर के चौबेपुर स्थित बिकरु गांव में बीते शुक्रवार को 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोप में फरार अपराधी विकास दुबे को अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है। हालांकि विकास दुबे और उसके गैंग के द्वारा 8 पुलिस वालों की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह इस कांड में अब तक 4 लोग गिरफ्तार हो गए हैं। गिरफ्तार हुए तीन लोगों के नाम सुरेश वर्मा, क्षमा दुबे और रेखा अग्निहोत्री है। विकास दुबे की रिश्तेदारी में आने वाली बहू क्षमा दुबे, बदमाशों का हौसला बढ़ाने वाला और पुलिस के छिपने की जानकारी देने वाला सुरेश वर्मा और घरेलू सहायिका रेखा; जो हरिशंकर अग्निहोत्री की पत्नी है, को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आने की सूचना रेखा ने ही बदमाशों को दी थी।

चालीस थानों की पुलिस विकास की तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग़ नहीं है। इस मामले में कई पुलिसवाले भी शुरू से ही संदेह के घेरे में हैं। इन पुलिस वालों पर विकास दुबे के लिए जासूसी करने का आरोप लग रहा है। ड्यूटी पर लापरवाही के आरोप में अब चौबेपुर थाने में तैनात दो सब इंस्पेक्टर, एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। चौबेपुर के थाना इंचार्ज विनय तिवारी को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1