JVM का BJP में विलय 17 को

JVM की केंद्रीय कार्यसमिति ने आज पार्टी के BJP में विलय के प्रस्ताव को पारित कर दिया। इस संबंध में JVM के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 तारीख को पार्टी का BJP में विलय होगा। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित रहेंगे। बाबूलाल मरांडी ने संवाददाताओं को बताया कि कार्यसमिति ने बंधु तिर्की और प्रदीप यादव के निष्कासन को भी मंजूरी दे दी है।

बाबूलाल मरांडी 14 वर्षों बाद BJP में वापसी कर रहे हैं। उनकी घर वापसी का कार्यक्रम भव्य होगा। राजधानी के प्रभात तारा मैदान में बड़ी सभा आयोजित की जायेगी। इस मिलन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर सहित कई केंद्रीय नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है। इस कार्यक्रम की तैयारी BJP अपने स्तर पर भी कर रही है। इस कार्यक्रम में JVM के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे पार्टी के सांसद-विधायक और पदाधिकारियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा गया है। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर BJP के प्रदेश स्तर के नेता तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1