बाबूलाल ने झाविमो से बंधु तिर्की को किया निष्कासित

झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने विधायक बंधु तिर्की को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है। प्रधान महासचिव अभय सिंह ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को बताया कि बंधु पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप है।

बंधु तिर्की 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में झाविमो के टिकट पर मांडर से चुनाव जीते थे। झाविमो के BJP में विलय के संबंध में पार्टी लाइन के खिलाफ बोलने के कारण उन्हें नोटिस जारी किया गया था। सोमवार उन्होंने इस पर जवाब देने की बात भी कही थी। लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसके बाद मंगलवार को उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

बंधु तिर्की बाबूलाल मरांडी की पार्टी झाविमो का BJP में विलय का विरोध कर रहे हैं। अभी हाल ही में झाविमो की नई कार्यकारिणी में उन्हें कोई अहम पद नहीं दिया गया था। सिर्फ उन्हें सदस्य के रूप में पार्टी में जगह मिली थी। उनके साथ प्रदीप यादव को भी सामान्य सदस्य के रूप में जगह दिया गया था। कहा जा रहा है कि बाबूलाल मरांडी BJP में अपनी पार्टी का विलय करने से पहले उन तमाम अवरोधकों को बंद कर देना चाहते हैं जिनसे विलय में बाधा उत्पन्न होने की संभावना हो सकती है। झारखंड विकास मोर्चा के 3 विधायक हैं। बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव और बंधु तिर्की। बंधु तिर्की ने स्‍पष्‍ट तौर पर कहा था कि वह BJP में नहीं जाएंगे। इस तरह झाविमो ने BJP में विलय की ओर एक कदम और बढ़ा दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1