झारखंड चुनाव: सभी बूथों पर बढ़ी हलचल, सुरक्षा में 40,000 जवानों की तैनाती

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 20 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर 40,000 जवानों को दूसरे चरण के मतदान की सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। नक्सली इलाके में स्थित मतदान केंद्रों पर सुरक्षा चाक चौबंद हैं। सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। लोग भी धीरे-धीरे घरों से निकल कर मतदान कर रहे हैं आपको बता दें जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी सीट को छोड़ अन्य सीटों पर केवल शाम 3 बजे तक ही मतदान होंगे। सुरक्षा करणों की वजह से मतदान की समय सीमा शाम 3 बजे तक ही रखी गई है, लिहाजा मतदान केंद्रों पर लोगों की कतार सुबह से ही बढ़ गई है।

आपको बता दें राज्य की 20 सीटों पर कुल 260 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे चरण में सबसे ज्यादा जमशेदपुर पूर्वी-पश्चिमी में 20-20 और सबसे कम सरायकेला सीट से 7 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। तो वहीं पूर्वी सिंहभूमि जिले के छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 90 उम्मीदवार हैं। इसके साथ ही घाटशिला से प्रत्याशियों की संख्या 16 है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1