झारखंड चुनाव: तीसरे चरण के नामांकन से नाम वापस लेने का आखिरी दिन आज

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के नामांकन से नाम वापस लेने का आज आखिरी दिन है। तीसरे चरण के लिए दाखिल किए गए नामांकनों की जांच की जा चुकी है। तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर को रांची, हटिया, कांके समेत कुल 17 विधानसभा क्षेत्रों में होना है। इनमें कुल 2113 अतिसंवेदनशील बूथ हैं। तीसरे चरण में 17 विधानसभा क्षेत्रों में सिर्फ रांची ही एक ऐसी सीट है जहां नक्सलियों का कोई प्रभाव नहीं है।

आपको बता दें 81 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में मतदान होगा। मतों की गणना 23 दिसंबर को की जाएगी। चुनाव आयोग के अनुसार झारखंड में 3.29 करोड़ जनसंख्या है। इसमें 2.26 करोड़ वोटर हैं जिनमें 1.87 करोड़ पुरुष और 1.08 फीमेल वोटर हैं। इसमें से 19 जिले नक्सल प्रभावित और 13 जिले अतिसंवेदनशील इलाकों में आते हैं। इसके साथ ही 29464 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे और पोलिंग स्टेशन पर तमाम सुविधाएं मौजूद होंगी। 

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1