जहां एक तरफ झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है तो वहीं दूसरी तरफ चौथे चरण के चुनाव प्रचार के लिए सभी राजनीतिक दल तैयार हैं। आपको बता दें आज पीएम मोदी की एक और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की दो चुनावी सभा होंगी। पीएम मोदी धनबाद के बरवाअड्डा में और राहुल गांधी राजमहल और महगामा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर को गुमला और डालटनगंज में, 3 दिसंबर को खूंटी और जमशेदपुर में और 9 दिसंबर को बरही और बोकारो में चुनावी सभा कर चुके हैं। तो वहीं राहुल ने 2 दिसंबर को सिमडेगा, 9 दिसंबर को बड़कागांव और बीआईटी मेसरा ग्राउंड रांची में चुनावी सभा की थी। आपको बता दें चौथे चरण में 16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान होना है। जिसमे मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चन्दनकियारी, सिन्दरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा विधानसभा सीट शामिल है।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
NVR24 DESK
/ August 21, 2019 August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019 August 21, 2019
अयोध्या केस:आस्था नहीं जमीन का मामला, पुख्ता सबूत चाहिए नाकि,पुराणों का जिक्र-CJI
By
Saurabh Katariya
/ August 21, 2019 August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019 August 21, 2019