एमएस धोनी ने सिंगर जस्सी गिल के साथ पार्टी में गाया गाना

MS Dhoni जितना अच्छे क्रिकेटर हैं उससे भी अच्छे सिंगर भी हैं। धोनी के फैंस कोउन के टीम इंडिया में शामिल होने का इंतजार है। सभी लोग चाहते हैं धोनी जल्द ग्राउंड पर नजर आएं। वो अभी फैमिली और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। वो हाथ में माइक लेकर दिल छू लेने वाला गाना गाते दिख रहे हैं।

धोनी को पंजाबी एक्टर और सिंगर जस्सी गिल के साथ पार्टी करते देखा गया, पार्टी में धोनी ‘जब कोई बात बिगड़ जाए…’ गाना गाते दिखे। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।एक फैन पेज ने उनका ये वीडियो शेयर किया है। इस पार्टी को धोनी की पत्नी साक्षी ने होस्ट किया है। यह पार्टी धोनी के फार्म हाउस पर हो रही है।

धोनी ने वर्ल्ड कप के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। वो जुलाई में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में खेलते दिखे थे। वहीं जब इस बारे में सौरव गांगुली से पूछा गया कि क्या विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में हिस्सा लेंगे, तो बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा, ” इस बारे में धोनी से पूछें।” धोनी ने खुद कहा था कि वह टीम से बाहर रहने के बारे में जनवरी तक जवाब नहीं देंगे।

आप वीडियो में देख सकते हैं कि धोनी गाना गा रहे हैं और लोग तालियां बजा रहे हैं, जब उनके सिंगर पार्टनर हाथ में माइक लेकर गाते हैं तो लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1