यूपी-बिहार में में कोहरा, दिल्ली में ठंड से राहत

उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में रविवार को कोहरे का सितम जारी रहा । दिल्ली में दिन में धूप निकली और अधिकतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री ऊपर 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है। सोमवार को दिल्ली में सुबह सात बजे का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान में बादल छाये रहेंगे और आज बारिश भी हो सकती है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते शहर में 6 जनवरी से 8 जनवरी के बीच किसी भी समय हल्की वर्षा हो सकती है।

यूपी में मौसम एक बार फिर करवट बदलने की तैयारी में है। मौसम निदेशक जेपी गुप्त के अनुसार आज यानि सोमवार 6 जनवरी से यूपी के विभिन्न शहरों में बदली छायेगी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, इसकी वजह से ही यूपी में बदली-बारिश के आसार बन रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए भारी वर्षा और बर्फबारी के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और बर्फबारी हुई। शिमला मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि न्यूनतम तापमान में दो..तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। शिमला, मनाली, कुफरी, डलहौजी, केलांग और कल्पा में पारा शून्य से नीचे गिर गया।

जम्मू कश्मीर में बादल छाये रहने से ताजा बर्फबारी होने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में अगले 48 घंटे में हल्की से मध्यम स्तर की बर्फबारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि आसमान में बादल छाए होने की वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। कल रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जारी है। पारा सामान्य से कई डिग्री नीचे गिर गया और लुधियाना समेत कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा में करनाल सबसे अधिक सर्द स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1