IPL रद्द हुआ तो होगा 3500 करोड़ का नुकसान, 600 लोगों की नौकरी पर लटकी तलवार

BCCI ने शुक्रवार को COVID-19 महामारी के दबाव में झुकते हुए 29 मार्च से शुरू होने वाली IPL 2020 को 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया। इसके बाद क्रिकेट फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या यदि कोरोना का संक्रमण अगले दो से तीन महीने तक जारी रहा तो आइपीएल को रद्द कर दिया जाएगा ? तो आइए आपको बताते हैं यदि टूर्नामेंट रद्द होता है तो कितने का नुकसान होगा और इससे जुड़े लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

यदि IPL रद्द हो जाता है तो फैंचाइजियों और ब्रॉडकास्टरों को 3500 करोड़ का नुकसान होगा। यही नहीं फैंचाइजियों ने जिन 600 लोगों को नौकरी पर रखा है, उनपर भी तलवार लटकी हुई है। सभी फैंचाइजियों को बोर्ड से प्रसारण रेवेन्यू के तौर पर 100 करोड़ मिलते हैं। यही नहीं उन्हें सेंट्रल स्पॉन्सरशिप में शेयर भी मिलते हैं। उड़ानों और होटलों की लागत 50 करोड़ है। IPL के रद्द होने से ये सब प्रभावित होंगे। इसके साथ ही अखबार ने छापा है कि इन आठों फैंचाइजियों ने 600 लोगों को नौकरी पर रखा है। यदि खेल रद्द होता है तो इनकी नौकरी पर भी गाज गिरेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1