ब्वॉयज लॉकररूम: इंस्टाग्राम ग्रुप का एडमिन हुआ गिरफ्तार

Bois Locker Room मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने Instagram ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि 4 मई को इस ग्रुप के एक नाबालिग सदस्य को गिरफ्तार किया गया था।

साइबर क्राइम सेल से इस मामले की पूरी जानकारी मांगी गयी है और रिपोर्ट का इंतजार है। इस रिपोर्ट में Group के तमाम मेंबर और उनकी गतिविधि की जानकारी गयी है। Group के जिन सदस्यों की पहचान कर ली गयी है उनके डिवाइस को जब्त कर लिया गया है और उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस Group के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच कर रही है।
ब्वॉयज लॉकररूम का मामला तब गरमाया जब इस Group की बातचीत सोशल मीडिया में वायरस हो गयी। इस ग्रुप में 16-19 साल के लड़के सदस्य हैं और आपस में बातचीत कर रहे थे।

इस Group में लड़कों की बातचीत अश्लील और आपत्तिजनक थी। इतना ही नहीं इस Group में ये लड़के किसी लड़की के साथ रेप की योजना भी बना रहे थे। ऐसा Group की बातचीत से पता चलता है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और एडमिन को गिरफ्तार किया है।

boys locker room की खबर आने के साथ ही कल दिल्‍ली महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया और Instagram और दिल्‍ली पुलिस को नोटिस भेजा। दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया और बताया, Instagram पर “boys locker room” नाम के एक Group के स्क्रीनशॉट देखे। ये हरकत एक घिनौनी, अपराधी और बलात्कारी मानसिकता का प्रमाण है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस और Instagram को नोटिस जारी कर रहे हैं। इस Group के सभी लड़के अरेस्ट होने चाहिए, एक कड़ा संदेश देने की जरूरत है। हालांकि महिला आयोग की नोटिस के बाद Instagram ने मंगलवार को Boys Locker Room के सभी आपत्तिजनक चैट्स को हटा दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1