भारतीय एअरलाइंस कंपनी इंडिगो ने 300 ए 320नियो फैमिली विमानों की खरीदारी का ऑर्डर दिया है। एअरबस कंपनी को मिला ये ऑर्डर किसी अकेले एअरलाइन ऑपरेटर की ओर से अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। इस ऑर्डर में ए320नियो, ए321नियो और ए321एक्सएलआर विमानों की खरीदारी शामिल है। एअरबस को दिए गए इस ऑर्डर के बारे में इंडिगो के सीईओ रोनोजॉय दत्ता ने कहा, ‘ये ऑर्डर मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि इससे भारत में हवाई संपर्क बढ़ाने के हमारे मकसद में मजबूती आएगी। इससे अर्थव्यवस्था में भी तेजी आएगी। विमानन क्षेत्र में भारत लगातार मजबूती हासिल कर रहा है, अपने ग्राहकों को कम किराये में बेहतर सेवा देने के लिए हमारी कोशिश जारी है।’ आपको बता दें इससे पहले, इंडिगो ने 2005 से 2015 के बीच तीन किस्तों में 530 एअरबस विमानों का ऑर्डर दिया था। इंडिगो दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली एअरलाइन कंपनी है, मार्च 2016 में इस कंपनी को पहला ए320नियो विमान मिला था लेकिन आज इसके बेड़े में दुनिया के सबसे ज्यादा 97 ए320नियो विमान शामिल हो गए हैं। नियो के अलावा इंडिगो के पास 128 ए320सियोज विमान हैं।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019 August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
NVR24 DESK
/ August 21, 2019 August 21, 2019