4 जुलाई से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बदल सकता है मौसम, बारिश के आसार

दिल्ली वालों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की माने तो राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में 4 जुलाई से मौसम करवट बदल सकता है। बता दें दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं। जिससे तापमान में गिरावट आएगी, और गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। उत्तर भारत में बीते 25-26 जून के बाद से ही सूखा पड़ा है, जहां राजस्थान के श्रीगंगानगर और बीकानेर में तापमान 43-45 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। वहीं पंजाब हरियाणा में भी मौसम शुष्क बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, दक्षिणी गुजरात, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा जिससे अच्छी बारिश हुई। इसके साथ ही अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मानसून काफी सक्रिय रहेगा, जिससे अच्छी बारिश होने का अनुमान है। वहीं जून में पूरे भारत में औसत से 18 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1