दिल्ली: अगले दो दिनों में बढ़ सकता है राजधानी का पारा, चलेगी लू

देश में कोरोना संकट के बीच जहां पश्चिम बंगाल और उड़ीसा समेत अन्य तटीय इलाको में चक्रवात अम्फान तूफान ने तबाही मचाई तो वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अन्य इलाकों में पारा करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं बीते बुधवार को बुधवार को मौसम गर्म और शुष्क रहा। इसके साथ ही भारतीय मौसम विभाग की माने तो अगले चार-पांच दिन में यहां लू चलने की संभावना है। बता दें राजधानी दिल्ली में बुधवार को अधिकतम 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने देश के उत्तरपश्चिमी क्षेत्र में अगले चार से पांच दिन में मौसम शुष्क और लू चलेगी। वहीं अभी तापमान और बढ़ेगा।

हालांकि पश्चिम विक्षोभ उत्तरपश्चिमी क्षेत्र पहुंच रहा है लेकिन इसका मैदानी इलाकों में कोई बड़ा असर नहीं होगा मौसम विभाग ने ये भी कहा कि जब तापमान लगातार दो दिन तक 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाता है तो उसे लू चलना घोषित किया जाता है, वहीं अगर लगातार दो दिन तक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए तो उसे गंभीर लू वाली श्रेणी में रखा जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1