मुंबई में अगले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश की आशंका, रेड अलर्ट जारी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जहां एक ओर कोरोना के बढ़ते संक्रमण से कराह रही है तो वहीं दूसरी ओर एक और मुसीबत मुंबई पर आ पड़ी है। मानसून की शुरूआत होते ही मुंबई और इसके आसपास के इलाको में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। बता दें भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बीते शुक्रवार देर शाम मुंबई, रत्नागिरि और रायगड में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग चेताया है कि आज यानी शनिवार को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगड में कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। शुक्रवार देर रात मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ”अगले 24 घंटे, यानि तीन और चार जुलाई के बीच, मुंबई, रायगड और रत्नागिरि के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।” इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से ये भी कहा गया कि 4 जुलाई को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगड जिलों में मूसलाधार बारिश होगी। ऐसे में इन इलाकों में अगले 24 घंटों के लिए रेड अर्लट जारी किया गया है। वहीं रत्नागिरि जिले में भी भारी बारिश का अनुमान है। बता दें बीते महीने रत्नागिरि और इसके आसपास के इलाके में आए चक्रवाती तूफान निसर्ग ने भारी तबाही मचाई थी।

इसके साथ ही पूरे महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 1,86,626 हो गई है। वहीं 8 हजार 178 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं अबतक कुल 1.01 लाख लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। केवल मुंबई में ही बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,372 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों का आंकड़ा 81,634 हो गया है। संक्रमण से 73 और लोगों की मौत के साथ ही मुंबई में इस जानलेवा वायरस से मरने वालों की संख्या 4,759 हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1