Coronavirus से कब तक मिलेगी राहत?

Coronavirus से पूरी दुनिया जंग लड़ रही है। Coronavirus कब समाप्त होगा हर किसी की जुबान पर यही सवाल है। Coronavirus के चलते छोटे-बड़े बाजार से लेकर शेयर मार्केट तक बुरे दौर से गुजर रहा है। ऐसे ये सवाल उठना कोई बड़ी बात नहीं है।

वायरस से संबंधित बीमारियां राहु देता है। जब ये खराब होता है तो वायरस से जुड़ी बीमारियों को देता है। ग्रहों के गोचर की स्थिति भी इन बीमारियों को बढ़ाने और कम करने में अहम भूमिका निभाता है। राहु – केतु का स्वभाव है कि वह जो भी देता है अक्समात देता है। यानि अचानक कुछ अच्छा या बहुत ही खराब करता है। यह बीमारी भी अचानक सामने आई है।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो इस समय शनि अपनी स्वराशि मकर में विराजमान हैं। शनि जब भी कुछ करते हैं तो कुछ बड़ा ही करते हैं। मकर राशि में शनि का गोचर 24 जनवरी 2020 को हुआ था, इसके बाद ही भारत में Coronavirus के मामले तेजी से बढ़े। शनि को महामारी से भी जोड़कर देखा जाता है। चंद्रमा की भी इस बीमारी को बढ़ाने में कम नहीं है। चंद्रमा का संबंध समुद्र से है। जहां से यह बीमारी शुरू हुई है वह भी समुद्र के पास स्थित है। इस समय धनु राशि में गुरु के साथ मंगल और केतु विराजमान हैं। इन ग्रहों का एक साथ आना भी अशुभ घटनाओं का कारण बन रहा है।

मंगल का संबंध शल्य चिकित्सा और रक्त से भी है। 22 मार्च 2020 को मंगल का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस दिन मंगल शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। इसलिए ऐसी उम्मीद है कि इस गोचर के बाद कोई देश इस बीमारी पर काबू पाने की कोई दवा आदि की खोज कर ले।

मंगल के बाद गुरु का राशि परिवर्तन 29 मार्च 2020 को होगा। गुरु मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर पहले से ही शनि और मंगल विराजमान होंगे। गुरु के साथ मंगल और शनि का योग भी शुभ नहीं है। ऐसे में अगर कोरोना का मंगल के गोचर के बाद अगर स्थिति नहीं सुधरी तो यह स्थिति बिगड़ भी सकती है।

इन बातों का भी ध्यान रखें

  • घर के वातावरण को स्वच्छ रखें।
  • घर को शुद्ध रखें कोई भी दूषित वस्तु का प्रवेश न होने दें।
  • मंगल और शनि की शांति के लिए नित्य हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें।
  • किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान मत दें, सकारात्मक सोचें
  • घर में गंगाजल छिड़कें, धूप और कपूर जलाएं।
  • घर में मांस मदिरा का सेवन न करें।
  • भगवान की आराधना करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1