देश में कोरोना मीटर 6 लाख के पार, दिल्ली में 90 हजार के करीब पहुंचा आंकड़ा

जहां बीते बुधवार के देशभर में अनलॉक-2 लागू हो गया, वहीं देश में कोरोना वायरस का संक्रमण भी 6 लाख के आंकड़े को पार कर गया। राजधानी दिल्ली और मुंबई कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,442 नए केस सामने आने के बाद अब दिल्ली में कुल कोरोना के केस की संख्या 89 हजार 802 हो गई है। वहीं महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 5,537 केस दर्ज किए गए। मुंबई में कुल मरीजों की संख्या 79,145 तक पहुंच गई है। शहर में अब तक कुल 4631 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं महाराष्ट्र में बीते बुधवार को ही 2243 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक ठीक होनेवाले मरीजों की कुल संख्या 93,145 तक पहुंच गई है। पूरे राज्य में 9,92,723 लोगों के सैंपल में से 1,80,298 यानी 18.16 प्रतिशत लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वहीं राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के केस कम होने का नाम नहीं ले रहा है पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 2,442 नए मामले रिकार्ड हुए। अब तक दिल्ली में कोरोना के कुल के 89,802 हो गए हैं। साथ ही 24 घंटे में 61 मरीजों की मौत भी हुई है। दिल्ली में अबतक कोरोना से 2,803 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1,644 रही। इस हिसाब से दिल्ली में अब तक 59,992 लोग ठीक हो चुके हैं।

आपको बता दें कोविड19 इंडिया डॉट ओआरजी की रिपोर्ट के अनुसार बीते बुधवार की रात तक देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या 6 लाख को पार कर गई। देश में अब तक 6,01,952 कोरोना केस दर्ज हो चुके हैं, जिसमें 3,57,612 लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि इनमें से 17,785 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में अभी भी 2,26,489 एक्टिव केस हैं। इन आंकड़ों के हिसाब से देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। यानी भारत में अन्य देशों के मुकाबले कोरोना से ठीक होने वाले लोगों का प्रतिशत अच्छा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1