हैदराबाद गैंग रेप के चारो आरोपियों का एनकाउंटर

हैदराबाद में महिला डॉक्टर से गैंगरेप के बाद हत्या की घटना से जहां संसद से लेकर सड़क तक गुस्से का महौल है। तो वहीं आज तड़के एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। आपको बता दें हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। ये एनकाउंटर नेशनल हाइवे-44 के पास गुरुवार की देर रात हुआ। पुलिस आरोपियों को एनएच-44 पर क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी। पुलिस की माने तो चारों आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को ढेर कर दिया।

आपको बता दें हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप के बाद हत्या और फिर शव को जला देने की घटना सामने आई थी। ये दिल दहला देने वाली घटना 27-28 नवंबर की रात को हैदराबाद में हुई थी। महिला डॉक्टर का जला शव बेंगलुरु हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडरपास के करीब मिला था। जिसके बाद एक बार फिर से महिला सुरक्षा पर सवाल उठने लगे थे। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, चारों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया था। आरोपियों ने कबूला था कि उन्होंने गैंगरैप के बाद डॉक्टर पर केरोसिन डालकर उसे जला दिया था, और घटना को अंजाम देने के बाद चारों फरार हो गए थे।

                                                           

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1