सूजन कम करने के घरेलू उपाय

सर्दियां आते हैं कई प्रकार की बीमारियां आपको पकड़ लेती हैं। चाहे वह स्किन की हो, पेट की भारीपन हो या जोड़ों में दर्द (Joint Pain) सभी एकदम से बढ़ने शुरू हो जाते हैं। लेकिन, सर्दियों में आम होने वाली समस्या शरीर में सूजन की समस्या (Swelling Problem) है। शरीर में सूजन ज्यादा नमक के सेवन से भी हो सकती है। सूजन शरीर में पानी की कमी को भी दर्शाती है।
सूजन से शरीर में कई दूसरी खतरनाक बीमारियां (Dangerous Diseases) भी हो जाती हैं।

शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन (Swelling) होना, किसी न किसी समस्या का सूचक हो सकता है। कई बार सूजन के साथ बुखार (Fever) या प्यास लगने जैसी चीजें भी होती हैं, इन पर ध्यान देना जरूरी है इन लक्षणों (Symptoms) को पर ध्यान देना काफी जरूरी होता है। ताकि इस समस्या को इसके शुरूआती समय में ही रोका जा सके। सूजन कोई बीमारी नहीं होती लेकिन ये बीमारी की ओर इशारा जरूर करती है। शरीर में सूजन से मोटापा, डायबीटीज ,दिल की बीमारियों का खतरा हो सकता है। जब शरीर को यह लगता है कि बाहर से कोई वायरस, बैक्टीरिया या अन्य माइक्रोऑर्गेनिज्म अटैक कर रहा है, तो शरीर इसे रोकने के लिए संबंधित अंग में सूजन पैदा कर देता है।

शरीर में सूजन के कारण
सूजन के कई कारण हो सकते हैं। दिल से संबंधित बीमारियों, किडनी की समस्या, असंतुलित हार्मोन और स्टेरॉयड दवाओं के सेवन की वजह से ऐसा हो सकता है । इन सभी स्थितियों में हमारी किडनी सोडियम को संचित कर लेती है। कुछ हिलाओं को मासिक धर्म के एक हफ्ते पहले भी कुछ ऐसे ही लक्षण नजर आ सकते हैं। इस दौरान ओइस्ट्रोजेन हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है, जिसकी वजह से किडनी ज्यादा पानी रोकना शुरू कर देती है।

शरीर में पानी की कमी भी सूजन का कारण बन सकती है। डीहाइड्रेशन होने पर शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है। ओडिमा बीमारी में शराब और कैफीनयुक्त चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जो सूजन का कारण बनती है।

जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन भी पानी के अवशोषण की समस्या को बढ़ा सकता है। हमारे शरीर में तरल पदार्थों को संतुलित रखने में दो खनिजों सोडियम और पोटैशियम की अहम भूमिका होती है। अगर जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन किया जाता है तो भी शरीर में सूजन पैदा हो सकती है।

  1. गर्म पानी में नमक डालकर इस पानी से सिंकाई करें। सिंकाई करने के लिए कपड़े का प्रयोग करें।
  2. जीरा औ चीनी को समान मात्रा में लेकर पीस लें और दिन में 3 बार इसका सेवन करें।
  3. खजूर का सेवन करना भी सूजन के लिए लाभकारी है।
  4. दस ग्राम सौंठ को पुराने गुड़ के साथ मिलाकर थोड़ा-थोड़ा खाएं। इससे फायदा होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1