बाढ़ और भूस्खलन से 30 की मौत; 3500 से ज्यादा लोग अब सुरक्षित

दक्षिणपूर्वी ब्राजील में पिछले 2 दिनों से जारी भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 30 की मौत हो गई। वहीं, 17 लोग लापता हैं। राहत और बचाव कार्य में जुटे सिविल डिफेंस टीम के मुताबिक, मिनास गैरेस राज्य में भारी बारिश के बाद साढ़े तीन हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

शुरुआत में मरने वालों की संख्या 11 थी। लेकिन शनिवार को यह आंकड़ा बढ़ गया। ज्यादातर मौतें राजधानी बेलो हॉरिजोंटे में हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, इस शहर में शुक्रवार को पिछले 110 साल की बारिश का रिकॉर्ड टूट गया। यहां बीते 24 घंटे में 171.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद भूस्खलन से कई मकान गिर गए। इसमें दबने से भी कई लोगों की जान गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1