Physical Realtionship

जानिए क्या होता है सेक्स हेडेक?

शारीरिक संबंध के दौरान कई लोगों को सिरदर्द होता है। इसे सेक्स हेडेक कहा जाता है। सामान्य स्थिति में यह चिंताजनक नहीं है, लेकिन लगातार ऐसा होता है, तो यह बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है। जैसे-जैसे एक्साइटमेंट बढ़ता है, वैसे-वैसे सिर और गर्दन पर भी दबाव बढ़ता है। कुछ लोगों में Sex के ठीक पहले या ठीक बाद, तेज सिरदर्द अनुभव होता है। मस्तिष्क तक रक्त पहुंचाने वाली धमनियों के ठीक से काम नहीं करने के कारण ऐसा होता है।
सेक्स हेडेक 2 प्रकार का होता है।

  1. सिर और गर्दन में धीमा-धीमा दर्द जो Sex एक्साइटमेंट बढ़ने के साथ बढ़ता जाता है।
  2. Sex से पहले या Sex के बाद अचानक उठने वाला तेज दर्द। कुछ लोगों में दोनों तरह के दर्द अनुभव होते हैं। यह दर्द कुछ मिनटों से लेकर 2-3 दिन तक रह सकता है। स्थिति बिगड़ने पर इन्सान अचेत हो सकता है, उल्टी आ सकती है और अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। यह खतरा उन लोगों को अधिक होता है, जिन्हें पहले से माइग्रेन की शिकायत है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों में Sex हेडेक अधिक होता है।

  3. डॉक्टर की सलाह जरूर ले-
    आमतौर पर कोई भी सिरदर्द बहुत चिंताजनक नहीं होता है, लेकिन यदि Sex के दौरान सिरदर्द होता है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। सबसे अच्छा तो यह होगा कि पहली बार ऐसा होने पर ही डॉक्टर से सलाह ले ली जाए। अन्यथा यह दर्द 6 महीने और 1 साल तक के लिए भी परेशान कर सकता है। अधिकांश मामलों में लोग डॉक्टर को Sex Headache के बारे में बताने से झिझकते हैं, वहीं डॉक्टर भी नहीं पूछते हैं। इस तरह समस्या बनी रहती है।

सेक्स हेडेक के कारण

सेक्स के दौरान सिर के अंदर धमनी की दीवार के चौड़ा होने या बुलबुला बनने (इंट्राक्रानियल एन्यूरिज्म) से दर्द शुरू होता है। कभी-कभी इस दीवार में रक्तस्राव शुरू हो जाता है। यह स्ट्रोक यानी आघात का कारण बन सकता है। वहीं कुछ दवाओं का उपयोग, जैसे बर्थ कंट्रोल पिल्स का उपयोग भी इस सिरदर्द को जन्म दे सकता है। किसी संक्रमण के कारण होने वाली सूजन भी सिरदर्द का कारण बन सकती है।

सेक्स हेडेक से कैसे बचें

Sex Headache से बचने के लिए सलाह दी जाती है कि ऑर्गेज्म (सेक्स के दौरान मिलने वाला चरम सुख) से ठीक पहले Sex एक्टिविटी रोक दें। वहीं शारीरिक संबंध बनाने के दौरान निष्क्रिय भूमिका में रहकर इससे बचा जा सकता है। लोगों को इस समस्या के बारे में भी खुलकर बात करना चाहिए। नियमित रूप से ऐसी एक्सरसाइज करें, जिनसे सिर, गर्दन, कंधे की मांसपेशियों को आराम मिले। संयम के साथ Sex करें। जो लोग नियंत्रण से बाहर हो जाते हैं, उनमें Sex हेडेक आम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1