हरियाणा में BJP-कांग्रेस को बहुमत नहीं, महाराष्ट्र में NDA को बहुमत

हरियाणा की 90 और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों की मतगणना जारी है। इसी के साथ 17 राज्यों की 51 सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतों की गिनती भी चल रही है। इसके अलावा दो लोकसभा सीटों के वोटों की गिनती भी चल रही है। इन दो लोकसभा सीटों में बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट और महाराष्ट्र की सोलापुर लोकसभा सीट है।

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था। सभी 429 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। ज्यादातर एग्जिट पोल ने हरियाणा में भाजपा की सरकार दोबारा बनने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके अलावा एग्जिट पोल के अनुसार महाराष्ट्र में भी भाजपा-शिवसेना गठबंधन एक बार फिर सत्ता में लौट रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1