दस ग्राम सोने की कीमत पहुंची 50 हजार के पार

कोरोना काल में GOLD अपनी चमक बिखेरता ही जा रहा है। हालत यह है कि एक ही कारोबारी सप्ताह में यह कीमती पीली धातु महंगाई का अपना रिकार्ड कई-कई बार तोड़ रही है। 22 जून को इस सप्ताह के पहले 10 ग्राम GOLD का भाव का भाव 48,300 पर पहुंच गया था। सोने की यह अब तक की उच्चतम कीमत थी। लेकिन इसके एक दिन बाद ही यानी 24 जून को सोने ने कीमतों का नया मानक स्थापित कर दिया। बुधवार को लखनऊ और दिल्ली सहित देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने की कीमत 50 हजार को पार कर गयी।

इतिहास में पहली बार है कि 10 ग्राम सोने की कीमत 50 हजार के पार पहुंची है। इससे पहले मंगलवार को सोने की कीमत में हल्की नरमी दिखी थी। आज शाम 4 बजे लखनऊ के बाजारों में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 50,230 रुपए जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजारों में 50,405 रुपए पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं चांदी भी आज मामूली तेजी के साथ 50 हजार रुपए प्रति किलो के करीब पहुंच गयी है।

दिवाली तक 80,000 तक पहुंच सकता है सोना
बाजार के जानकारों का कहना है कि GOLD जल्द ही 53 हजार प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच सकता है। जानकारों का कहना है कि सोना-चांदी के कीमतों बढ़ोत्तरी जारी रहेगी। इस दिवाली तक सोने की कीमत 80,000 तक पहुंचने के आसार दिख रहे हैं।

आभूषण कारोबारियों की बढ़ी चिंता

हालांकि सोने-चांदी की आसमान छूती कीमतों ने आभूषण विक्रेताओं की चिंता बढ़ा दी है। लॉकडाउन के असर से आर्थिक तंगी पहले ही चल रही है। उस पर सोने की बढ़ी हुई कीमतों ने ग्राहकों को दुकानों से दूर कर दिया है। शादी-ब्याह में भी लोग पुराने सोने और चांदी के आभूषणों से काम चला रहे हैं।

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि भारत सहित दुनिया में कोविड-19 के दूसरे चरण की शुरूआत की आशंका गहरा गयी है। Corona के चलते पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं बदहाल हैं। जिसका असर सोने के दाम पर पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि सोना और चांदी के दामों में आ रही उछाल की प्रमुख वजह वैश्विक महामारी Corona, भारत-चीन विवाद और अमेरिका की केन्द्रीय बैंक द्वारा 2022 तक ब्याज दरें न बढ़ाने का फैसला हैं। वैश्विक खतरों को देखते हुए निवेशक सोने की ओर आकर्षित हो रहे हैं। जबरदस्त बिकवाली के चलते सोने के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। बुधवार को ताजा सौदों की तेज लिवाली ने सोने के दामों बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1