डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल- बाबूलाल मरांडी

झारखंड में इस बार डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल है। चारों तरफ भय, डर, भूख व भ्रष्टाचार का माहौल बना हुआ है। झाविमो सुप्रीमो सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ये बात बोली है। गुरुवार को वे गोसांईबाग के मैदान में पार्टी प्रत्याशी विजय कुमार केशरी के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंचे थे।

झाविमो की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार की जांच कराकर सभी भ्रष्टाचारियों को जेल भेजेंगे। मेरा मुख्य उद्देश्य झारखंड को एक स्वस्थ व स्वच्छ राज्य बनाना है। इसके लिए आप सब झाविमो का साथ जरूर दें। उन्होंने प्रशासन को सचेत करते हुए कहा कि चुनाव में पक्षपात न हो। आपका काम सही तरीके से चुनाव कराना है।

कहीं भी कुछ भी गड़बड़ी ना हो। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि काम कैसे करना है और किए भी हैं। किसानों के हर खेत तक पानी पहुंचाना, नौजवानों को रोजगार देना, छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा की व्यवस्था देना हमारी पहली प्रमुखता सूची में शामिल है। झारखंड में इस बार झारखंड विकास मोर्चा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। झाविमो की सरकार में कोई भी भूखा नंगा नहीं रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1