पाकिस्तान की सीमा पर लगेगी ‘गणपति बप्पा मोरया’ की जयकार, मुंबई से मूर्ति रवाना

इस बार पाकिस्तान की सीमा पर गणपति बप्पा मोरया की जयकार होगी। एलओसी पर बप्पा रखवाली करेंगे। संविधान के आर्टिकल 370 के अधिकांश प्रावधान हटाए जाने के बाद पहली गणपति मूर्ति कश्मीर के लिए रवाना का जा रही है। मुंबई में गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं पर अब जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से लगी सीमा पर भी गणेशोत्सव की तैयारी की जा रही है। इसके लिए मुंबई से गणेश मूर्ति पूरे धूमधाम से ले जाई जा रही है।

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू कश्मीर में जारी तनाव के बीच भी गणेश भक्त उत्साह के साथ वहां गणपति ले जा रहे हैं। मुंबई से ले जाई जा रही गणेश मूर्ति को पुंछ में सीमा पर स्थापित किया जाएगा जहां सीमा पर तैनात जवान भी 11 दिन पूजा-अर्चना करते हैं।

पाकिस्तान की सीमा पर 10 दिनों तक तैनात होने जा रहे भगवान गणेश को ले जाने वाली महिला किरण ईशर एक कश्मीरी पंडित हैं जो कि पुंछ में रहती हैं। वे बिल्कुल बॉर्डर से सटे इलाके में गणपति बप्पा की स्थापना करती हैं।  गणेश मूर्ति बंकर नुमा पंडाल में स्थापित की जाती है।

प्रतिमा स्थापित करने वालीं किरण ईशर ने बताया कि वे पिछले तीन सालों से वहां गणपति उत्सव आयोजित कर रही हैं। इसके लिए मुंबई के राजा की तर्ज पर उस गणेश को  ‘बॉर्डर का राजा’ नाम दिया गया है। गणेश प्रतिमा को ट्रेन से जम्मू ले जाया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1